अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

अश्विनी वैष्णव ने झांसी रेल मंडल के ट्रैक मेंटेनर पर्वत को दिया अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

/

झांसी। भारतीय रेल द्वारा झांसी रेल मंडल के ट्रैक मेंटेनर श्री पर्वत को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदान किया गया।

श्री पर्वत को खैरार–इचौली खंड में अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान उनके उत्कृष्ट, सतर्क एवं समर्पित सेवा कार्य के लिए से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार से सम्मानित श्री पर्वत ने ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी के गुजरते समय ट्रैक में उत्पन्न एक असामान्य स्थिति को अत्यंत सतर्कता के साथ तुरंत चिन्हित किया और बिना विलंब संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। उनकी समय पर दी गई जानकारी के आधार पर मौके पर तत्काल निरीक्षण कराया गया तथा आवश्यक गति सीमा निर्धारित की गई।

समय रहते की गई इस कार्रवाई से सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित हुआ और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को टालने में सफलता मिली। श्री पर्वत की सजगता और कर्तव्यनिष्ठा ने यह सिद्ध किया कि प्रत्येक रेलकर्मी की जिम्मेदारी और सतर्कता रेल संरक्षा की मजबूत आधारशिला है।

झांसी रेल मंडल प्रशासन ने श्री पर्वत के इस अनुकरणीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान भारतीय रेल की सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंडल द्वारा उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी जीआरपी ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बरामद किया तीन लाख से अधिक कीमत का सामान

Next Story

झांसी:पंचदिवसीय युवा महोत्सव–2026 का भव्य शुभारम्भ

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।