झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आसाम से किसानों को एक बटन दबाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में जमा कराई गई । इसी क्रम में जनपद में 192668 किसानों के खाते में भी पहुंचायी गयी ।

इस अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 22वीं किस्त जारी किए जाने का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार सहित जनपद के सभी विकासखंड सभागार, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, सहकारिता विभाग की मंडियां, मंडी, कृषक उत्पादन संगठन के कार्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रसारित प्रदर्शित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जन प्रतिनिधियों सहित उपस्थित अधिकारियों एवं सम्मानित किसानों द्वारा देखा और सुना गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अनेकों किसानों ने देखा, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदस्य विधान परिषद राम तीर्थ सिंघल ने उपस्थित किसानों सहित जनपद के 192668 योजना अंतर्गत लाभार्थी किसानों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से यह योजना सतत रूप से जारी है, जिसमें वर्ष में रुपये 6000 तीन किस्तों में किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। सरकार द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है, जिसमें किसी भी प्रकार से बिचौलियों का समावेश नहीं नहीं है।
उन्होंने बताया कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत प्रति परिवार को 6 हजार रुपये की धनराशि 4-4 महीने के अन्तराल में 2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में प्रदान की जा रही है। आज योजनान्तर्गत 22वीं किस्त का हस्तांतरण किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत कुल 192668 किसानों को धनराशि 38.53 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरित की जा रही है।
