झांसी ।जनपद में आगामी भीषण गर्मी के दृष्टिगत लोगों को पर्याप्त विद्युत उपलब्धता और निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर ज़रूरी दिशा निर्देश दिए ।

यहां कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में विभागीय कायोॅ की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पेनफुल प्वाइंट का सर्वे करने के निर्देश दिए और क्षेत्र में पूर्ण क्षमता के साथ संवेदनशील होकर कार्य करने पर बल दिया ताकि क्षेत्र में भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर लोगों को गर्मी से राहत दिला सकें साथ ही पेयजल की समस्या को भी रोका जा सके।
जनपद की ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम विद्युत वितरण खण्ड झांसी ग्रामीण एवं मऊरानीपुर में आने वाले सब स्टेशन और उनकी क्षमता वृद्धि सहित क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी सीडब्ल्यूआर की सूची प्राप्त कर सभी तक विद्युत आपूर्ति शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी में क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति/सप्लाई में किसी तरह की कोई समस्या न हो।
जनपद तापमान 31° डिग्री है और अब यह लगातार बढ़ता ही रहेगा। नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, उन पर संवेदनशील होकर कार्य करें। उन्होंने नगर में मुन्नालाल पावर हाउस, जेल चौराहा, सीपरी बाज़ार क्षेत्र के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने हंसारी फीडर के लोड को कैसे कम किया जाए, पर भी विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन किया ताकि क्षेत्र में विद्युत समस्या का निस्तारण किया जा सके।
झांसी ग्रामीण एवं मऊरानीपुर में आगामी ग्रीष्म गर्मी में निर्वाध विद्युत आपूर्ति किए जाने की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए वर्निंग इश्यू को चिह्नित करते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।फीडर वाइफरकेशन एवं एक-एक उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जानकारी ली। ओवरलोडिंग समाप्त करने के लिए नए ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए भूमि की उपलब्धता एवं नई विद्युत लाइन के कार्य समेत क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को समय से ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
