द न्यू एरा पब्लिक स्कूल

द न्यू एरा पब्लिक स्कूल में कला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

//

झांसी ।महानगर स्थित द न्यू एरा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में  कला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कला और विज्ञान से संबंधित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों द्वारा कला प्रदर्शनी में वारली आर्ट, गोड आर्ट ,कालीघाट पेंटिग ,पिछवाई,चितारा पेंटिंग ,स्ट्पिलिंग आर्ट ,मंडला आर्ट, स्केच ,इंडियन ट्रेडिशनल आर्ट,कांच की पेंटिंग ,मोजेक आर्ट का प्रदर्शन किया गया।

द न्यू एरा पब्लिक स्कूल

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा कार्यशील, ग़ैर कार्यशील मॉडल्स , रोबोटिक्स मॉडल लगाए गए जिसमें मुख्य रूप से नवीकरणीय, गैर नवीकरणीय ,सौर ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, ड्रिप इरीगेशन,गृह सुरक्षा मॉडल परमाणु ऊर्जा संयंत्र मॉडल, सड़क सुरक्षा ,रेलवे स्टेशन के लिए स्वचालित पैदल पुल का मॉडल ,स्नेक बाइट स्टिक सौर प्रकाश और यातायात प्रकाश आदि मॉडल्स सभी को आकर्षित किया।

द न्यू एरा पब्लिक स्कूल

विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार को देखकर सभी अतिथि बहुत प्रभावित हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे डॉ बृजेश दीक्षित और डॉ संजीव श्रीवास्तव ,डॉ विजय यादव, कलाकार मुबीन अख्तर आदि ने विद्यार्थियों के कार्य व शिक्षक के मार्गदर्शन की सराहना की ।

द न्यू एरा पब्लिक स्कूल

उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी एक अद्भुत साधन है जो छात्रों को नए तथ्य सीखने में संलग्न करता है। यह उनमें सीखने की जिज्ञासा विकसित करता है। यह छात्रों को अपने वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग करने और अपने दिमाग से सर्वश्रेष्ठ आविष्कार लाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।इस अवसर पर अभिभावको ने उपस्थित हो कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।

गौरतलब है कि विद्यालय में ये प्रदर्शनी प्रति वर्ष आयोजित की जाती हैं।इस प्रदर्शनी के आयोजन के पीछे का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी रचनात्मकता को विकसित करने का अवसर प्रदान करना था।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के बगीचे में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय समन्वक सुनीता अग्रवाल, सीनियर समन्वक मोंटी इंजीनियर, प्रिया श्रीवास्तव नम्रता कुशवाहा, रोशनी खान,अंकुर सक्सेना, योगेंद्र शाक्य, सिद्धान्त कौशल , राजदीप रावत आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी: विधवा की कृषि भूमि पर दबंग पिता-पुत्रों ने जमाया अवैध कब्जा,दे रहे जान से मारने की धमकी

Latest from Jhansi