



इस संबंध में जानकारी देते हुए झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ओटी में लगी आग को दमकल विभाग की मदद से जल्द ही काबू पा लिया गया और इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इसके साथ ही आगजनी में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। परिणाम सामने आने पर ही स्पष्ट रूप से कारणों और नुकसान को लेकर जानकारी दी जायेगी।