समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

झांसी में तैयार हो रही भाजपा की विदाई की झांकी :अखिलेश

//

झांसी 14 मई ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को झांसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा  कि इस बार 140 करोड जनता भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी। झांसी में भाजपा  की विदाई की झांकी तैयार हो रही है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

यहां झांसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार प्रदीप जैन के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा इनके शासनकाल में महंगाई, बेरोजगार चरम पर है,निवेश के नाम पर शून्य और हर परीक्षा में पेपरलीक, डिफेंस एक्सपो के नाम पर शून्य, जी-20 में जो तमाशा दिखाया वह शून्य है, पूरी तरह से विफल हो चुकी सरकार है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का किसान देश की अन्य किसी जगह की तुलना में अधिक परेशान है,उसको धोखा मिला है। इस सरकार की हर बात झूठी है,वादे झूठे हैं, महंगाई बढ़ी है। हर चीज की कीमत बढी है इसलिए आज भाजपा के पास जवाब नहीं है। वह अपने ही नेगेटिव नेरेटिव में फंस गयी है और अब बाहर आने वाली नहीं है। जो मन की बात करते थे ,आत्ममुग्ध रहते हैं उन्हें संविधान की बात सुननी होगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि झांसी में भाजपा की विदाई की झांकी तैयार हो रही है।सीमा पर सुरक्षा बढाइये , चार जून के बाद भाजपा वाले भागेंगे इसलिए सीमा पर सुरक्षा बढ़ाइये। कहावत है जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं उसमें पहले खुद गिरते हैं। इनकी बातें ,इनकी कहानी अब कोई नहीं सुनना चाहता है। भाजपा का हर डायलॉग अब घिसा पिटा नजर आता है।
उन्होंने भाजपा पर  लॉ एंड ऑर्डर को समाप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में लॉ अलग कर दिया है और ऑर्डर अगर थलग पड़ा है। आबादी के हिसाब से जिसका जितना हक है वह मिलना चाहिए।  दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण भाजपा ने छीना है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में चुनावी रैली में राहुल ने आम जनता पर कर दी खटाखट खटाखट वादों की बौछार

Next Story

झांसी सीपरी बाजार स्थित दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ ख़ाक

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)