झांसी, 15 नवंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झांसी महानगर द्वारा आज जनजाति गौरव दिवस पर सशक्त बेटी समृद्ध राष्ट्र कार्यक्रम दीनदयाल सभागार में आयोजित किया गया
मुख्य अतिथि श्रीमती रमा निरंजन सदस्य विधान परिषद, विशिष्ट अतिथि श्रीमती कंचन जायसवाल महिला आयोग सदस्य, श्रीमती रजनी गुप्ता जी मुख्य वक्ता के रूप में रहे। डॉ रेनू माथुर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान श्रीमती करुणा सरावगी, महानगर उपाध्यक्ष, डॉक्टर प्रतिमा सिंह परमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
![एबीवीपी की महानगर ईकाई ]जनजाति गौरव दिवस](https://bundelkhandconnection.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221115-WA0021-300x135.jpg)
![एबीवीपी की महानगर ईकाई ]जनजाति गौरव दिवस](https://bundelkhandconnection.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221115-WA0024-300x135.jpg)