आम आदमी पार्टी

आगामी पंचायत चुनावों को लेकर आप ने किया तैयारियों का आह्वान

//

झांसी । आगामी जिला पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप)  जिला स्तरीय समीक्षा बैठक झांसी जिला कार्यालय पर बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन के मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष अरशद खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।आम आदमी पार्टीदेर शाम तक चली बैठक में कोर्ट द्वारा शराब घोटाले के मामले में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को आरोप मुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।

सभी कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत बताया और कहा कि हम सभी को अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं और पार्टी की कार्यशैली पर पूरा भरोसा था, कोर्ट का आदेश अपेक्षित था और यह देश की न्याय व्यवस्था के लिए काफी सकारात्मक संदेश देने वाला आदेश है। इससे यह पता चलता है कि तानाशाही ताकतें कितनी भी ताकतवर क्यों न हों लेकिन सत्य की हमेशा जीत ही होती है।

बैठक में आगामी जिला पंचायत चुनावों की तैयारी के संबंध में बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष ने कहा कि जनता का विश्वास हमेशा आम आदमी पार्टी के साथ रहा है और शराब घोटाले से आप नेताओं को आरोप मुक्त करने का कोर्ट का जो आदेश आया है वह निस्संदेह ऐतिहासिक है, यह देश के लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा दिन है, इस आदेश से लोगों का भरोसा न्याय व्यवस्था में और मजबूत हो गया है। अब आगामी जिला पंचायत चुनावों के लिए हम सभी एक नई ऊर्जा के साथ तैयारी कर सकते हैं और बड़े हुए मनोबल के साथ जनता के बीच जा सकते हैं। जिला पंचायत चुनावों को प्रभावी तरीके से लड़ने के लिए सभी साथी संगठन का विस्तार करने में अपना पूर्ण योगदान दें और कम से कम पांच सक्रिय सदस्यों पार्टी से जोड़े।

प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह समय दोगुनी ऊर्जा के साथ काम करने का है, आज के समय में हम यह देख रहे हैं कि तानाशाही के इस दौर में शंकराचार्य जैसी शख्सियत को भी सत्ता के विरोधी स्वर में बात करने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेताओं का कोर्ट से आरोप मुक्त होना एक बहुत ही सकारात्मक संदेश है।

बैठक में साजिद निसार, चौधरी परवेज, राजेश भदौरिया, पुत्तू सिंह कुशवाहा, नरेश ठेकेदार, सीमा कुशवाहा, नीलम चौधरी, विष्णु सेन सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने तथा आभार जिलाध्यक्ष अरशद खान ने व्यक्त किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

श्री सालासर बालाजी धाम यात्रा हुई रवाना

Latest from Jhansi

आईसीआरआईसैट के उपमहानिदेशक ने जाना झांसी कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान कार्यक्रमों के बारे में

झांसी । हैदराबाद स्थित इंटरनेशनल  किरोप्स रिसर्च  इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-ऐरीड टिरोपिक्स, (आईसीआरआईसैट) के उपमहानिदेशक डॉ.