aap jhansi

भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने झांसी में चलायी झाड़ू

/

झांसी 03 नवंबर। आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर गुरूवार को चुनावी बिगुल फूंकते हुए  “ गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” यात्रा  निकाली।

aap jhansi

आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश के नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार रूपी गंदगी के खिलाफ़ प्रत्येक जिले में  “ गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ ” यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आज निकाली गई।

aap jhansi

झांसी में गांधी उद्यान कचहरी चौराहा से महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा के नेतृत्व में तथा जिलाध्यक्ष अरशद खान की अध्यक्षता में यात्रा निकाली । गांधी उद्यान से शुरू कर कचहरी परिसर से होते हुए जेल चौराहे पर आकर डॉ़ अंबेडर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर समाप्त हुई।

यात्रा में जिला, एवं सभी प्रकोष्ठों के सभी वरिष्ठ/कनिष्ठ पूर्व/वर्तमान पदाधिकारी व कार्यकर्ता विभिन्न नारे लिखी तख्तियां ले कर चले।  कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने झाड़ू चला कर आम आदमी पार्टी के जीतने का संदेश दिया।

aap jhansiaap jhansi

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव अर्पित सिंह चौहान, जिलामहासाचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, जिला सचिव विक्की खान, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक साजिद निसार, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ हिमांशु यादव, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा कुशवाहा, पूर्व महानगर अध्यक्ष इरशाद खान, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ चौधरी परवेज, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक सिंह, जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भाग्यलक्ष्मी अय्यर, नीलम चौधरी, जिलाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ रविंद्र रायकवार, राजकुमार राव, भवजीत सरना, नरेश ठेकेदार, डॉक्टर ठाकुरदास, वीरू वाल्मीकि, राशिद खान, परशुराम, दिनेश कुमार, हरजिंदर सिंह, राजाराम वर्मा, हनीफ खान, सोनू पीटर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

गोबर के लट्ठों को जलाकर होगी इस बार झांसी में सर्दी से जंग

Next Story

गोपनीय रणनीति अपनाकर कांग्रेस करेगी चुनाव में अभूतपूर्व परिणाम हासिल:खाबरी

Latest from बुंदेलखंड

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)