दिनदहाड़े मारी गोली

ठेला लगाने वाले को दिनदहाड़े मारी गोली, मची सनसनी

//

झांसी 26 फरवरी। बुंदेलखंड के झांसी में सीपरी बाजार थानाक्षेत्र के बूढ़ागांव में  ठेला लगाने वाले को किसी विवाद को लेकर ने सोमवार को दिनदहाड़े हमलावर ने गोली मार दी। दिनदहाड़े बीच सड़क हुए इस जानलेवा हमले से इलाके में हडकंप मच गया।

दिनदहाड़े मारी गोली

दिनदहाड़े मारी गोली

घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश एस ने बताया कि बूढ़ागांव में ठेला लगाने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को किसी विवाद के चलते गोली मार दी गयी है। मौके से दो खोखे भी बरामद कर लिए गये हैं। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है हालांकि एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ठेले के पास ही खड़े होकर एक हमलावर ने ठेले वाले को गोली मारी है।

दिनदहाड़े मारी गोली

 उन्होंने बताया कि मौके पर थाना पुलिस , क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद है, आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। मृतक कोतवाली थानाक्षेत्र का रहने वाला है और वह इतनी दूर आकर ठेला क्यों लगा रहा था, ठेला लगाने को लेकर कोई विवाद तो नहीं था इन सभी तथ्याें को लेकर पूछताछ की जा रही है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

नियुक्ति पत्र वितरण: झांसी मंडल में 61 अभ्यर्थियों ने पाये नियुक्ति पत्र

Next Story

पकंज उधास के निधन के साथ थम गया गजल गायकी का सुरीला अंदाज़े बयां

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष