किसान की मौत

ललितपुर: थ्रेसर मशीन में फंसने से किसान की मौत

/

ललितपुर  15 सितम्बर  ।  बुंदेलखंड के ललितपुर में  शुक्रवार को उर्द की थ्रेसिंग कर रहे किसान की थ्रेसर मशीन में फंसने से मौत हो गई।

थाना जखौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरोदा स्वामी निवासी जगत सिंह 52 बर्ष पुत्र दीना ने अपने खेत में थ्रेसिंग मशीन लगाकर उर्द की थ्रेसिंग कर रहा था । इसी दौरान  अचानक चूक होने की वजह से उसका हाथ थ्रेसिंग मशीन में चला गया और देखते ही देखते वह पूरी तरह से थ्रेसिंग मशीन में समा गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
थ्रेसिंग मशीन बंद कर परिजन उसे उपचार हेतु जखौरा के राजकीय चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने परीक्षोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक जगत सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सं, वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बीयू में भव्यता के साथ मनाया गया नेशनल इंजीनियर्स डे

Next Story

भाजपा ने झांसी में जिलाध्यक्ष पद की कमान दी हेमंत सिंह परिहार के हाथ

Latest from कृषि

मौसम की चुनौती को समझकर करें फसल का चुनाव, जोखिम घटाकर बढ़ा सकते हैं मुनाफा

झांसी। महानगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के शस्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. योगोश्वर सिंह

वैज्ञानिक विधि से ककोड़ा की खेती कर किसान कम समय में करें अधिक आय अर्जित  : डॉ. आशुतोष सिंह

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष सिंह ने किसानों को

error: Content is protected !!