आपे ने ट्रक में मारी टक्कर

तेज रफ्तार ट्रक ने लील लीं दो जिंदगियां,11 अन्य घायल

/

झांसी 29 मई । झांसी जनपद के  पूंछ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर आज हुई एक भीषण दुर्घटना मे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी आपे में जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

आपे ने ट्रक में मारी टक्कर

मोठ क्षेत्राधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर खिल्ली गांव के निकट हुई इस दुर्घटना में आपे में सवार एक महिला गीता और एक अज्ञात की मौत हो गयी है। इसके अलावा 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

आपे ने ट्रक में मारी टक्कर

मामला पूंछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर ग्राम खिल्ली के पास का है, जहां मोठ से पूंछ की तरफ एक आपे सवारी लेकर जा रही थी, जैसे ही आपे खिल्ली गांव के नजदीक पहुंची, तभी ट्रक  ने आपे में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आपे के परखच्चे उड़ गए।  आपे में सवार गीता और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि  लोग  11 गंभीर रूप से घायल है।

 

आपे ने ट्रक में मारी टक्कर
फिलहाल घटना की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस, मोठ पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेता कुमारी और भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद जहां घायलों  नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया वही 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से गंभीर रूप से घायलों की हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कराया।

मृतक गीता के बिरगुंवा निवासी भतीजे दीपक ने बताया कि उसकी मौसी गीता ग्राम  अमरौख से अपनी ससुराल चुर्खी जा रही थी लेकिन रास्ते में दुर्घटना के कारण उसकी मौत हो गयी।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अटल भूजल शक्ति यात्रा पहुंची झांसी

Next Story

झांसी:जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!