झांसी में बढ़ने लगे कोरोना के मामले

सावधान!!! बढ़ रहे हैं झांसी में कोरोना के मामले

//

झांसी 12 अप्रैल । झांसी में आज कोरोना के पांच नये मामले प्रकाश में आये। जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से सर्तक हो गया है और जरूरी तैयारियों में जुट गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी में बताया गया कि  आज कुल टेस्ट किये 275 सैंपलों में  से पांच पॉजिटिव पाये गये। इन पाचों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। नये मामलों के प्रकाश में आने के बाद जिले में कुल  सक्रिय कोरोना पॉज़िटिव  मरीजों का आंकडा बढकर 40 हो गया है। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

नवंबर 2022 के बाद इस साल 17 मार्च को कोविड-19 के संक्रमण का पहला मामला जिले में सामने आया था। इसके बाद से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है और आज पांच नये मामले प्रकाश में आये हैं।

ये पांचों मामले शहरी इलाके में सामने आये हैं, ग्रामीण इलाके में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण कोई मौत नहीं हुई है।
 गौरतलब है कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने देश और प्रदेश के साथ जिले में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली है और इसको परखने के  लिए सात स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉकड्रिल की गयी ।इसके अलावाा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आने वाले यात्रियों की जांच शुरू कर दी है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अपराधियों के बुलंद हौंसले, गैंगस्टर की कार्रवाई मे सीज़ हुए मकान में चोरी

Next Story

अतीक के बेटे का झांसी में यूपीएसटीएफ ने किया एनकाउंटर

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!