झांसी रेल मंडल

बबीना -बिजरौठा रेलखंड की नवनिर्मित तीसरी लाइन पर ट्रेनों का आवागमन हुआ शुरू

झांसी 22 मार्च । उत्तर मध्य रेलवे में झांसी रेल मंडल के बबीना-बिजरौठा रेलखंड पर नवनिर्मित तीसरी लाइन पर आज से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया।
       झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस लाइन पर अंतिम चैंकिग रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा 16-17 मार्च को की गयी थी। इसके बाद मंगलवार को मुख्य बिजली इंजीनियर ने भी रेल लाइन पर सघन चैकिंग की जिसके बाद आज से इस तीसरी लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गयी है।
       उन्होंने बताया कि  झांसी से बीना सेक्शन के बीच जाखलौन तक का मार्ग पूरा हो चुका है। बबीना से बिजरौठा रेललाइन पर ट्रेनों का आवागमन आज से शुरू कर दिया गया । इसी सेक्शन पर झांसी से बबीना, बिजरौठा से ललितपुर और ललितपुर से जाखलौन का काम पहले ही पूरा होकर ट्रेनों का संचालन हो रहा है । झांसी से बीना सेक्शन  के बीच अब केवल आगासौत से जाखलौन के बीच ही काम शेष है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

विश्व जल दिवस पर वाॅटर लीडर्स का हुआ सम्मान

Next Story

सरकारी धन के दुरूपयोग को लेकर जिला प्रशासन हुआ सख्त, वसूली के आदेश

Latest from बुंदेलखंड

कड़ी सुरक्षा के बीच बीकेडी में शुरू हुई स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना

झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय (बीकेडी) में  प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव

error: Content is protected !!