फटा सिलेंडर

मिठाई की दुकान में फटा सिलेंडर, दुकान संचालक झुलसा

/

झांसी 14 नवंबर । झांसी के कोतवाली थानाक्षेत्र में बड़ागांव गेट बाहर एक मिठाई की दुकान में सुबह सुबह गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते जबरदस्त विस्फोट हो गया।

फटा सिलेंडर

पुलिस ने बताया कि बड़ागांव गेट बाहर रज्जू की दुकान में  सुबह के समय जब यह विस्फोट हुआ उस समय दुकान में मिठाई बनाने का काम चल रहा था। गैस का सिलेंडर रिसाव के कारण फट गया और इस दुर्घटना में दुकान संचालक भी झुलस गया।
अचानक लगी आग और विस्फोट से इलाके में हडकंप मच गया, आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया । आग लगने से दुकान में रखा लगभग पूरा ही सामान जलकर खाक हो गया और काफी नुकसान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बाल दिवस के अवसर पर दौड और साइकिल दौड़ का किया गया आयोजन

Next Story

नगर निगम संचारी रोगों पर निंयत्रण के लिए स्कूलों में चला रहा जागरूकता कार्यक्रम

Latest from Jhansi

मौसम की चुनौती को समझकर करें फसल का चुनाव, जोखिम घटाकर बढ़ा सकते हैं मुनाफा

झांसी। महानगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के शस्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. योगोश्वर सिंह

error: Content is protected !!