30 लाख की ठगी

नौकरी के नाम पर 30 लाख की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार

//
झांसी। नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 40 लोगों से 25 से 30 लाख रुपये लेने और रकम वापस न करने के मामले में महानगर की  नवाबाद पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे आरोपी राजेश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे चिरगांव स्थित उसके निवास से पकड़ा।

एसपी सिटी प्रीति  सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बल्लमपुर राजगढ़ निवासी मनोज राय ने 31 अगस्त 2025 को नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें राजेश मिश्रा निवासी चिरगांव और नशीम अहमद निवासी लक्ष्मी नगर, नई दिल्ली पर नौकरी दिलाने के नाम पर शिकायतकर्ता और उसके परिचितों समेत करीब 40 लोगों से 25 से 30 लाख रुपये लेने तथा रकम वापस न करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में कूटरचना और जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गईं। आरोपियों की तलाश में जुटी नवाबाद पुलिस ने 24 अक्टूबर को चिरगांव थाना पुलिस के सहयोग से राजेश मिश्रा (48) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में दूसरा आरोपी अब भी वांछित है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

डॉक्टर के लॉकर से नकदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Next Story

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!