झांसी। महानगर के चिरंजीवी हॉस्पिटल के डॉक्टर के लॉकर से नकदी चोरी करने के मामले में नवाबाद थाना पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि डॉक्टर संजय पिथौटी ने 23 अक्टूबर को थाना नवाबाद में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, उनके यहां साफ-सफाई का काम करने वाला नौकर लंबे समय से लॉकर की चाबी चुराकर नकदी निकाल रहा था। डॉक्टर ने उसे चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था।
एसपी सिटी के मुताबिक, मामले में कार्रवाई करते हुए नवाबाद पुलिस ने 24 अक्टूबर को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी काफी समय से धीरे धीरे लॉकर से नकदी चुरा रहा था और उसने चोरी की रकम से एक सेकंड हैंड अर्टिगा कार खरीदी तथा अपने ताऊ रामाधार के लिए मोटरसाइकिल खरीदी थी।उसके कब्जे से 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
