टायर चोरी करते दो आरोपी

झांसी-कानपुर हाईवे किनारे खड़ी बस से टायर चोरी करते दो आरोपी पुलिस ने दबोचे

//

झांसी। जनपद में बड़ागांव थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को चोरी करते हुए गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान कानपुर-झांसी हाईवे पर परीछा कट स्थित मिथिला रिसॉर्ट होटल के सामने सड़क किनारे  क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी बस से दो युवक टायर खोलते मिले।

पुलिस ने उनके कब्जे से बस का एक एमआरएफ टायर रिम समेत, हाइड्रोलिक जैक, टायर खोलने वाली मशीन तथा 10 खुले हुए नट-बोल्ट बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कानपुर-झांसी हाईवे पर परीछा कट स्थित मिथिला रिसॉर्ट होटल के सामने सड़क किनारे पूर्व से क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी बस से दो युवक टायर खोलते मिले। उनके पास टायर खोलने के उपकरण भी थे। पुलिस ने मौके से दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वादिह खान पुत्र अहमद अली, निवासी परदेशी मोहल्ला, ग्राम भट्टागांव, थाना सदर बाजार, उम्र करीब 22 वर्ष और जानकी अहिरवार पुत्र मनोहर अहिरवार, निवासी ग्राम शंकरगढ़, थाना बड़ागांव, उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बबीना विधायक ने केशवपुर धाम महोत्सव को लेकर डीएम को लिखा पत्र

Next Story

 हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!