जिलाधिकारी गौरांग राठी

डीएम ने वृद्धाश्रम में जाना बुजुर्गों का हाल,बांटे फल-मिष्ठान

/

झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी और मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीयता से संवाद कर उनका हालचाल जाना और फल एवं मिष्ठान वितरित किए।

निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम की महिलाओं ने जिलाधिकारी का टीका लगाकर स्वागत किया और पुष्प भेंट किए। डीएम ने रसोईघर, भोजन कक्ष, शयन कक्ष, शौचालय और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने मेनू के अनुसार समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने और वृद्धजनों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने उपस्थिति पंजिका, दवा वितरण पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। डीएम ने कर्मचारियों को वृद्धजनों के साथ संवेदनशीलता और सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने बताया कि वृद्धाश्रम में वर्तमान में 108 वृद्धजन, जिनमें 58 महिलाएं और 50 पुरुष हैं, निवास कर रहे हैं। उन्हें निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मेडिकल कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखा सहज योग और ध्यान

Next Story

बबीना विधायक ने केशवपुर धाम महोत्सव को लेकर डीएम को लिखा पत्र

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!