ईद की रौनक

ईद की रौनक: ईदगाह और मस्जिदों में हजारों लोगों ने अदा की नमाज़

//

झांसी। महानगर में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।सुबह होते ही ईदगाह और शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।ईद की रौनक

लोगों ने साफ-सुथरे कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत की और नमाज़ अदा की और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे हर तरफ खुशियों का माहौल देखने को मिला।
बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह नजर आया। नए कपड़े पहनकर और हाथों में गुब्बारे व खिलौने लेकर बच्चे बेहद खुश दिखाई दिए। बाजारों में भी सुबह से ही चहल-पहल रही और मिठाइयों व सेवइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।ईद की रौनक

ईद के मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया गया।आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं । इस दौरान उन्होंने उपस्थित छोटे बच्चों को चॉकलेट व टॉफी वितरित कर सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया।

ईद की रौनक

पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप जनपद में ईद-उल-फितर की नमाज को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बबीना स्थित इंडो गल्फ फ़ैक्ट्री में ज़बरदस्त विस्फोट ,एक की मौत

Next Story

हिंदी के माध्यम से विज्ञान को जन जन तक पहुंचाया जा सकता है: प्रतिभा शुक्ला

Latest from Jhansi

हिंदी के माध्यम से विज्ञान को जन जन तक पहुंचाया जा सकता है: प्रतिभा शुक्ला

झांसी। महिला कल्याण और बाल विकास राज्यमंत्री मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय