इंडो गल्फ फ़ैक्ट्री में ज़बरदस्त विस्फोट

बबीना स्थित इंडो गल्फ फ़ैक्ट्री में ज़बरदस्त विस्फोट ,एक की मौत

/

झांसी। बुंदेलखंड में झांसी जिले के बबीना क्षेत्र स्थित इंडो गल्फ फ़ैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से क्षेत्र में न केवल हड़कंप मच गया बल्कि धमाके में घायल हुए ड्राइवर की मौत हो गयी । इंडो गल्फ फ़ैक्ट्री में ज़बरदस्त विस्फोट

प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से बबीना क्षेत्र के खेड़ा गांव स्थित इंडो गल्फ में बुधवार देर रात विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई गांवों में लोग को भूकंप जैसा अहसास हुआ। इंडो गल्फ फ़ैक्ट्री में ज़बरदस्त विस्फोट

धमाके के बाद अधिकारियों के साथ संविदाकर्मी चालक नवल (35 ) मौके पर पंहुचा और जब वह मौके पर स्थिति देख रहा था ठीक उसी समय एक बार फिर विस्फोट हो गया ,जिसमे नवल गंभीर रूप से घायल हो गया उसे तुरंत ही मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ।

 इंडो गल्फ फ़ैक्ट्री में ज़बरदस्त विस्फोट

घटना की सूचना मिलने पर बबीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची । आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में फैक्ट्री गेट पर एकत्र हो । एडीएम, एसपी (सिटी ) प्रीति सिंह, एसडीएम गोपेश तिवारी, सीओ (सदर) रामवीर सिंह सहित मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय फायर ब्रिगेड गाड़ी के साथ मौके पर पहुँचे।

एसपी (सिटी ) ने बताया कि बिजली गिरने से यह धमाका हुआ है जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और स्थिति सामान्य है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि बबीना क्षेत्र में इससे पहले भी विस्फोट की घटनाएं सामने आती रही है। ताजा घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और फ़ैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

चैक बाउंस मामले में दोषी को 65,200 रूपए अर्थदण्ड और चार माह का कारावास

Next Story

ईद की रौनक: ईदगाह और मस्जिदों में हजारों लोगों ने अदा की नमाज़

Latest from Jhansi

हिंदी के माध्यम से विज्ञान को जन जन तक पहुंचाया जा सकता है: प्रतिभा शुक्ला

झांसी। महिला कल्याण और बाल विकास राज्यमंत्री मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय