झांसी । जनपद में ईद-उल-फितर के मौके पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के समय निर्धारित कर दिए गए हैं। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी और हर तरफ ईद की खुशियां नजर आएंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर की प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज़ सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे के बीच अलग-अलग समय पर अदा की जाएगी। कुछ बड़ी मस्जिदों में भीड़ को देखते हुए एक से अधिक जमातों की व्यवस्था की गई है, ताकि सभी लोग आसानी से नमाज़ अदा कर सकें ।
मस्जिद कमेटियों द्वारा साफ-सफाई, पानी और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि ईद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।
शहर के मुस्लिम समाज में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग नए कपड़े, सेवइयां और मिठाइयों की खरीदारी में जुटे हैं और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने की तैयारियां जोरों पर हैं।
