लोक निर्माण विभाग

झांसी :पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने दो घंटे में डाली सड़क, ग्रामीणों ने हाथों से उखाड़ दी

/

झांसी । जनपद के मऊरानीपुर क्षेत्र  में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी ) के ठेकेदार ने काम के प्रति जबरदस्त समर्पण  का उदाहरण पेश करते हुए मात्र दो घंटे में 400 मीटर सड़क डाल दी और  ग्रामीणों ने हाथों से ही सड़क को उखाड़ कर काम की गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी ।

लोक निर्माण विभाग की फजीहत का यह मामला  मऊरानीपुर क्षेत्र  में  भदरवारा गांव का है जहां सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने महज दो घंटे में 400 मीटर सड़क बनाकर मानकों की पूरी तरह से  अनदेखी की है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क को दोबारा सही तरीके से बनवाने की मांग की है।

मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदरवारा में मां भद्रकाली मंदिर गेट से अंदर बनाई गई करीब 400 मीटर सड़क विवादों में घिर गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है और मात्र दो घंटे में ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया।जल्दबाजी में किए गए इस निर्माण को ग्रामीण मानक विहीन बता रहे हैं, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

घटिया निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सड़क का पुनः निर्माण मानकों के अनुसार कराया जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बदले मौसम से लोगों के खिले चेहरे ,किसान चिंतित

Next Story

झांसी :मस्जिदों में ईद की नमाज़ के वक़्त तय, तैयारियाँ पूरी,  प्रशासन अलर्ट

Latest from Jhansi