फर्जीवाड़ा

फर्जीवाड़ा कर फसल बीमा हड़पने वाले आरोपी गिरफ्तार

//

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में कागजातों में हेरफेर कर किसान फसल बीमा हड़पने के दो आरोपियों को गरौठा तथा एक को थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

यहां पुलिस लाइन में पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने बताया कि पिछले दिनों थाना प्रेमनगर और थाना गरौठा में दो अलग अलग मामलों में कृषि उपनिदेशक ने मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में उन्होंने बताया था कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसान फसल बीमा धनराशि हड़पी जा रही है।

मामले के खुलासे के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जांच दौरान पाया गया कि इफको टोक इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी पारस नायक ने जिला जालौन उरई के धरगुंवा निवासी भूपेंद्र राजपूत का इंश्योरेंस कंपनी के जिला कॉर्डिनेटर मुकेश सिंह से कराया था । यह तीनों मिलकर फर्जी तरीके से किसान बीमा फसल हड़पने के लिए दस्तावेज तैयार कर पूरे घटनाक्रम को अंजाम देते हैं ।

गरौठा पुलिस ने भूपेंद्र राजपूत और पारस नायक निवासी जिला जालौन डकोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सीपीयू, प्रिंटर , मॉनिटर बरामद कर लिए। वही प्रेमनगर पुलिस ने जिला जालौन के ऋतिक तिपारी उर्फ रानू को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह तीनों किसानों के नाम पर फर्जी खतौनी तैयार कर नष्ट हुई फसल की बीमा राशि हासिल कर आपस में उसकी बंदरबांट करते थे हालाँकि इस मामले के फरार मास्टर माइंड कंपनी के जिला कॉर्डिनेटर मुकेश कुमार सिंह की पुलिस तलाश कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने साफ़ किया अभी यह दो थानों से जुड़े मामले है ,यह जांच आगे भी जारी रहेगी । यह करोड़ों का मसला है जिसमें जांच चल रही है ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी: भाजपा कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी नव वर्ष

Next Story

बदले मौसम से लोगों के खिले चेहरे ,किसान चिंतित

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!