झांसी । बुंदेलखंड के जनपद में बबीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा अधीक्षक के बेटे का शव कानपुर रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई।

महानगर के सीपरी थाना क्षेत्र में पीताम्बरा कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय किशोर का शव कानपुर रेलवे ट्रैक पर मिला ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान संचय मसुरिया पुत्र डॉ. सुमित मसुरिया (बबीना सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक )के रूप में की गयी ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि जिस युवक का शव सुबह रेलवे ट्रैक के पास मिला बाद में पता चला कि वह बबीना सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित मसुरिया का बेटा है । वह दिल्ली में लॉ की पढाई कर रहा था । पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा की उसकी मौत का कारण क्या रहा ?
