विशेष मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान

झांसी: विशेष मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

//

झांसी ।जनपद में स्वास्थ्य विभाग सभी सरकारी विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं मदरसों में 16  से 27 फरवरी के बीच कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के (5 वर्ष से 10 वर्ष तक) सभी बच्चों को मीजल्स-रूबेला वैक्सीन की अतिरिक्त डोज लगाए जाने हेतु “विशेष मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान” आयोजित कर रहा है।

विशेष मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान

इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ सुधाकर पांडेय द्वारा प्राथमिक विद्यालय डीसी तालपुरा एवं नवीन प्राथमिक विद्यालय ओरछा गेट बाहर तालपुरा में अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए डॉ. पांडेय ने कहा कि जनपद में मीजिल्स-रूबेला संक्रामक बीमारी से बचाव हेतु नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 9 माह एवं 16 माह पर बच्चों को एम-आर वैक्सीन की डोज लगाई जाती है। अतिरिक्त डोज हेतु वर्तमान में झांसी सहित राज्य के 45 जनपदों में विशेष अभियान के अंतर्गत सभी 5 से 10 वर्ष आयु के बच्चों को मीजिल्स-रूबेला की वैक्सीन लगाई जा रही है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि सभी माता-पिता को अपने 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों का अभियान के दौरान टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। अभिभावक विद्यालय में जानकारी कर टीकाकरण सत्र वाले दिन बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें, जिससे बच्चों को मीजिल्स-रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित किया जा सके। टीकाकरण सम्बन्धी अन्य जानकारी हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर ने टीकाकरण के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण एकमात्र आसान उपाय है। मीजल्स-रूबेला अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं एवं प्रत्येक एएनएम को प्रतिदिन 100 से 125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है।

अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में आयोजित टीकाकरण सत्रों को यूविन पोर्टल के एम-आर कैंपेन टैब पर समय से नियोजित और प्रकाशित किया जाएगा तथा अभियान की दैनिक रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। अभियान की निगरानी हेतु जनपद स्तर के अधिकारियों को ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। प्रत्येक जनपद, ब्लॉक एवं प्लानिंग यूनिट स्तर पर सायंकालीन समीक्षा बैठक आयोजित कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी : तापमान बढ़ने के साथ पानी और बिजली की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने को प्रशासन हुआ सक्रिय

Next Story

झांसी : कृषि से जुड़ी संस्थाओं, कृषि वैज्ञानिकों- उद्यमियों और किसान संगठनो का संगम ‘अखिल भारतीय किसान मेला’ हुआ सम्पन्न

Latest from Jhansi