भव्य शिव बारात

झांसी :महाशिवरात्रि पर्व पर  विशाल एवं भव्य शिव बारात में जमकर झूमे भक्तगण

//

झांसी ।बुंदेलखंड के झांसी महानगर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर विधायक रवि शर्मा के संरक्षण एवं नेतृत्व में महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल एवं भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया।भव्य शिव बारातयह  भव्य शिव बारात मुरली मनोहर मन्दिर, बड़ा बाज़ार से प्रारम्भ होकर बड़ा बाज़ार, मालिन चौराहा, जवाहर चौक, मानिक चौक, सिन्धी तिराहा, रानी महल, मिनर्वा चौराहा, सैंयर गेट होते हुए मढिया महादेव मन्दिर पहुंची। मढ़िया मंदिर के लिए कचहरी मार्ग पर स्थित नवीन मार्ग से बारात का प्रवेश हुआ। उक्त नवीन द्वार को फूल मालाओं से सजाकर कर तैयार किया गया था जो आकर्षण का केन्द्र रहा।
प्राचीनतम मढ़िया महादेव मन्दिर की ऐतिहासिक धरोहर एवं हिन्दू आस्था का प्रमुख केन्द्र बन गया है। शिव-बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव, बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए मढ़िया महादेव मन्दिर पहुँचे एवं शिवजी का अभिषेक किया।

भव्य शिव बारात सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ सिर पर कलश रखकर बारात में सम्मिलित हुई, गाजे-बाजे डीजे, ढ़ोल नगाड़ों के साथ परम्परागत वाद्य यंत्र रमतूला, तांसों का विशेष आकर्षण रहा और शिव बारात का स्वरूप नयानाभिराम रहा।
नगर के प्रमुख मार्गों से युवाओं की टोलियों का नाच-गा कर निकलना वातावरण को शिवमय बना दिया।  नगर विधायक रवि शर्मा एवं सांसद अनुराग शर्मा, अंचल अड़जरिया सहित सैकड़ों श्रृद्धालुओं के साथ सिरपर पगड़ी पहने भगवान शिव जी की बारात में चले ।
शिवजी की बारात का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मालिनों के चौराहे पर वीरू कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, बड़ाबाजार व्यापार मंडल सहित मालियों ने भाव-विभोर होकर पुष्पवर्षा की, जैसे-जैसे बारात आगे बढ़ती जा रही थी, उसी प्रकार शिवजी के बारातियों का स्वागत किया जा रहा था।
मानिकचौक व्यापार मंडल, विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों, अम्मा जी की धर्मशाला पर गणेश बिजली भंडार, रानी महल पर जय बुन्देलखण्ड व्यापार मंडल, उप्र थोक व्यापार मंडल के प्रदीप त्रिपाठी, जीतू सोनी, कंचन आहूजा,  रजनी गुप्ता, मिनर्वा के पास दददा् ग्रुप समाज सेवी संस्था के सदस्यों  राहुल कुर्ली ने, महिला व्यापार मंडल, झोकनबाग व्यापार मंडल, पचौरी मंदिर पर विनीत पचौरी, कर्मयोगी संस्था के अध्यक्ष संतोष गौड़, सैंयर गेट व्यापार मंडल सदस्यों, संतोषी माता मंदिर के पुजारी, सैंयर गेट के पास मुस्लिम समाज ने फूलों की वर्षा कर अद्भुत स्वागत किया गया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेली जन आक्रोश यात्रा झांसी से वनवासी राम चित्रकूट के लिए हुई रवाना

Next Story

आगामी प्रशिक्षण महाअभियान के मद्देनज़र हुई  झांसी भाजपा की संगठनात्मक बैठक

Latest from Jhansi