बुंदेली जन आक्रोश यात्रा

बुंदेली जन आक्रोश यात्रा झांसी से वनवासी राम चित्रकूट के लिए हुई रवाना

//

झांसी | बुंदेलखंड राज्य निर्माण के संघर्षस्वरुप बुंदेली जनाक्रोश यात्रा महानगर स्थित ऐतिहासिक महारानी लक्ष्मीबाई पार्क से चित्रकूट के लिए रवाना हुई। जन आक्रोश यात्रा में यात्रा करने वाले बुंदेली योद्धाओं ने भी कफ़न बांधते हुए कहा कि याचना नहीं अब रण होगा, संग्राम बड़ा भीषण होगा।

महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में सभी योद्धाओं ने मशाल जलाकर सौगंध ली कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण का संघर्ष अब आर या पार का होगा। जो जनप्रतिनिधि राज्य निर्माण के लिए आवाज बुलन्द नहीं कर रहे हैं उनके असली चेहरे को जनता के बीच लाकर रहेंगे। जो जनप्रतिनिधि अपने निजी स्वार्थ एवं सम्पत्ति बढ़ाने के लिए राज्य निर्माण से दूरी बना रहे है उन्हें जनता की अदालत में परास्त करके रहेंगे।

इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा के नीचे से हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के हक और सम्मान के लिए अब निर्णायक संघर्ष होगा। राज्य निर्माण के लिए ताण्डव अब शुरू हुआ है जो मौन धारण किए हुए जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाकर दम लेगी। उनके इस प्रतीकात्मक कदम ने उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया।

नेताओं ने अपने संबोधन में क्षेत्र की उपेक्षा, विकास की कमी और जनसमस्याओं का उल्लेख करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यात्रा के दौरान हर गांव व मजरे से एक लाख संघर्षशील योद्धाओं को तैयार किया जाएगा जो राज्य निर्माण के लिए मौन धारण किए हुए जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाकर दम लेंगे।

जन आक्रोश रथ यात्रा 16 फरवरी को चित्रकूट से प्रारम्भ होकर बांदा, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, ललितपुर, दतिया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, छतरपुर, निवाड़ी से झांसी होते हुए राम राजा सरकार की नगरी ओरछा धाम में समाप्त होगी।

महारानी लक्ष्मीबाई पार्क से चित्रकूट यात्रा में शामिल होने के लिए अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, गिरजा शंकर राय, हनीफ खान, पंकज रावत, नरेंद्र कुशवाहा, अमित खंगार, उत्कर्ष साहू, रजनीश श्रीवास्तव,अनिल कश्यप, प्रदीप नाथ झा, प्रभुदयाल कुशवाहा, अमित त्रिपाठी , कुंती राय, शाहजहांबेग़म, बॉबी बेग़म ललितपुर, राजेंद्र कुमार पूर्व पार्षद, आदि ने बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा योद्धाओ बुंदेली जन आक्रोश यात्रा में झांसी से वनवासी राम चित्रकूट के लिए रवाना हुये ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में ठोस कदम बढ़ाएं किसान : ए के सिंह

Next Story

झांसी :महाशिवरात्रि पर्व पर  विशाल एवं भव्य शिव बारात में जमकर झूमे भक्तगण

Latest from Jhansi