सदर विधायक रवि शर्मा

झांसी की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर सदर विधायक रवि शर्मा के बेबाक बोल

//

झांसी। झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने महानगर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के कारण आम जनता को हो रही जबरदस्त परेशानी को पूरी ईमानदारी से न केवल स्वीकार किया बल्कि इसको लेकर प्रशासनिक ज्ञान पर सवालिया निशान भी लगाएं।

श्री शर्मा ने महानगर में जाम की दिनोंदिन गंभीर होती समस्या को स्वीकारते हुए कहा कि पिछले तीन-चार महीनों से जबरदस्त रूप से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित है।सदर विधायक रवि शर्माउन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा ” सरकार का अंग होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनता को हो रही समस्या को पूरी गंभीरता के साथ उठाएं और उन्होंने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने महानगर की इस भीषण होती समस्या को उठाया भी था ,जिसके बाद ही मुख्यमंत्री ने झांसी जिला प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के निर्देश दिए और झांसी के आला अधिकारी सड़कों पर नजर आए।”

श्री शर्मा ने कहा विगत तीन-चार माह से ऐसी परिस्थितियों उत्पन्न हुई जैसी महानगर में पहले कभी नहीं देखी उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के ज्ञान पर पर तंज करते हुए कहा कि पता नहीं किस तरीके से बैरिकेड लगा दिए? कौन ज्ञान देता है प्रशासन को ? तीन मीटर चौड़े इलाइट चौराहे को 8 मीटर तक चौड़ा कर दिया गया ।

शहर भर में लगायी गयी लाइटों को उन्होंने प्रशासनिक बुद्धिमता का प्रतीक बताते हुए कहा किइन लाइटों के माध्यम से आम जनता को केवल चालान ही पहुंचे, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को इन लाइटों से नहीं चलवाया गया।

उन्होंने बताया कि इन सारी समस्याओं की बात जब वह मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लेकर के आए तो उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश किया कि झांसी की यातायात व्यवस्था को सुदृढ किया जाए। झांसी के समस्त प्रशासनिक अधिकारी अभी रोड पर हैं और यातायात व्यवस्था को सुधारने में लगे हुए हैं।

श्री शर्मा ने दो टूक लहजे में कहा कि विधानसभा सत्र के बाद जब वह 24 को क्षेत्र में लौटेंगे और अगर तब तक शहर की यातायात व्यवस्था नहीं सुधरती है तो वह खुद भाजपा के कार्यकर्ताओं को लेकर सड़क पर उतरेंगे। वह 50-60 सीटी लेकर और सिर पर टोपी लगाकर कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैफिक चलाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा सरकार जब योगी जी की हो तो किसी भी स्तर पर आम जनता को होने वाली कठिनाई को दूर करने का प्रयास हम सभी को ही करना है।अगर स्थानीय प्रशासन से ट्रैफिक की व्यवस्था नहीं सुधारेगी तो फिर भारतीय जनता पार्टी के लोग वहां पर खड़े होंगे और ट्रैफिक चलाने का काम करेंगे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी डीआरएम ने किया झांसी–डबरा खंड निरीक्षण एवं डबरा स्टेशन पर विशेष प्रबंधों की समीक्षा

Next Story

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,बुंदेलखंड की तकदीर बदलने का केंद्र: शाही

Latest from Jhansi

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,बुंदेलखंड की तकदीर बदलने का केंद्र: शाही

झांसी।जिले में स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आज “विकसित कृषि–विकसित भारत @2047” विषय पर

किसान मेले में जुटेंगे लगभग10 हज़ार किसान और कृषि उद्यमी, कृषि तकनीकी का होगा प्रदर्शन : डॉ ए के सिंह

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चौथी बार 14 से 16