मेगा विधिक सेवा शिविर

झांसी : मेगा विधिक सेवा शिविर में आमजन को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

/

झांसी ।बुंदेलखंड के  जिले में 22 फरवरी को आयोजित होने जा रहे वृहद मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर में आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता दी जाएगी ।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमलेश कच्छल के मार्गदर्शन में प्रस्तावित “वृहद मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर” के सफल आयोजन को लेकर आज तहसील मुख्यालय टहरौली में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक मेंसिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी प्रतीक त्रिपाठी ने संबोधित करते कहा कि यह मेगा शिविर आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिकतम पात्र लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें।

उप जिलाधिकारी टहरौली ने भी सभी विभागीय अधिकारियों को बताया कि इस कार्यक्रम को अभियान के रूप में लेते हुए सक्रिय समन्वय एवं जनजागरूकता के माध्यम से शिविर को सफल बनाया जाए, जिससे आमजन को न्याय एवं शासन की योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में यह भी बताया गया कि वृहद मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर दिनांक 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक दीनदयाल सभागार झांसी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा एक ही मंच पर जनसामान्य को सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।साथ ही निर्णय लिया गया कि ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार, लाभार्थियों की पहचान एवं शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि कार्यक्रम का प्रभावी एवं सफल आयोजन किया जा सके।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित मेगा शिविर की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करना तथा टहरौली तहसील क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को इस शिविर से लाभान्वित कराने हेतु विभागीय समन्वय स्थापित करना था।

बैठक में उपजिलाधिकारी टहरौली, तहसीलदार टहरौली तथा तहसील स्तरीय विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

किसान मेले में जुटेंगे लगभग10 हज़ार किसान और कृषि उद्यमी, कृषि तकनीकी का होगा प्रदर्शन : डॉ ए के सिंह

Next Story

झांसी डीआरएम ने किया झांसी–डबरा खंड निरीक्षण एवं डबरा स्टेशन पर विशेष प्रबंधों की समीक्षा

Latest from Jhansi

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,बुंदेलखंड की तकदीर बदलने का केंद्र: शाही

झांसी।जिले में स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आज “विकसित कृषि–विकसित भारत @2047” विषय पर

किसान मेले में जुटेंगे लगभग10 हज़ार किसान और कृषि उद्यमी, कृषि तकनीकी का होगा प्रदर्शन : डॉ ए के सिंह

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चौथी बार 14 से 16