दो चोर गिरफ्तार

झांसी : एक लाख तीन सौ रूपए के साथ दो चोर गिरफ्तार

//

झांसी। बुंदेलखंड के बड़ागांव पुलिस ने आज दो शातिर चोरों को एक लाख तीन सौ रूपए के साथ गिरफ्तार किया जिन्होंने ट्रांसपोर्ट पर काम करते हुए वहां चोरी की साज़िश रची ।

पुलिस ने बताया कि शिवाजी नगर निवासी विनय नारवानी ने 02 फरवरी को दी शिकायत में उनके ट्रांसपोर्ट पर चोरी की जानकारी दी थी ।मामले की जाँच के दौरान सोनू कुशवाहा ( 29) निवासी थाना बडागांव और अरविन्द विश्वकर्मा (28 ) निवासी थाना बडागावं के नाम प्रकाश में आये ।

मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया और आज सोनू व अरविन्द बराटा घाट पुलिया थाना बडागांव से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अरविन्द ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट में काम करता था और उसी ने अपने दोस्त सोनू के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट पर चोरी को अंजाम दिया था । इनके पास से एक लाख तीन सौ रूपए चोरी के बरामद किये गए ।दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ऑनलाइन सट्टेबाज़ गिरोह का पर्दाफाश ,04 सटोरिये गिरफ्तार

Next Story

जनरल बिपिन रावत पार्क में सजेगा सहित्य और कला का साझा मंच

Latest from Jhansi