झांसी । बुंदेलखंड के झांसी जिले में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं अपर पुलिस महानिदेशक, नियम एवं ग्रन्थ, उत्तर प्रदेश के निर्देश में संचालित छात्र पुलिस अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (एसपीईएल) के तृतीय चरण का शुभारम्भ किया गया ।


कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद झांसी, (नोडल अधिकारी एसपीईएल-3) द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एनएसएस नोडल अधिकारी, थानों से नामित नोडल अधिकारी एवं नामित शिक्षण संस्थानों के छात्र व छात्राओं की उपस्थिति में किया गया ।
इस अवसर पर 109 प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं को इस कार्यक्रम के उद्देश्य, संरचना एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया, कानून और आपराधिक प्रकिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर अपराध, मानव तस्करी, कानून व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई, जिससे प्रतिभागी छात्र – छात्राओं में अनुभवात्मक सीख के द्वारा संज्ञानात्मक कौशल, लोक कौशल में गुणात्मक सुधार किया जा सकें तथा युवा पीढ़ी में पुलिस मित्र बना सके । साथ ही चयनित छात्र-छात्राओं का माई भारत पोर्टल पर शीघ्रातिशीघ्र रजिस्ट्रेश प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु प्रेरित किया गया।
