उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग

उत्तर प्रदेश में अपहरण का था व्यापार,योगी सरकार में महिलाएं पुरुष सभी सुरक्षित: बबीता सिंह

//

झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह ने झांसी दौरे के दौरान कहा कि यूपी में अपराध 100 प्रतिशत घट गया है, कभी इस राज्य में अपहरण का व्यापार होता था लेकिन अब योगी सरकार में महिलाएं, पुरुष सभी सुरक्षित है।

आज झांसी सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न की जन सुनवाई करने आई उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले पुरुष ही नहीं महिलाएं और बच्चियां भी सुरक्षित नहीं थी। चलते रास्ते उठा लिया जाता था। लेकिन अब अपराध पूरी तरह समाप्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 8-9 साल पहले अपहरण बच्चियों का ही नहीं पुरुषों का भी होता था।आज अपराध अगर है तो सिर्फ घरों के अंदर है, और इस अपराध को व्यक्ति अपने घर अंदर ही समाप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि आज सुबह वह सबसे पहले महिला अस्पताल का निरीक्षण करने गई थी। जहां उन्हें सब कुछ अच्छा मिला। पूर्व के निरीक्षण में मिली खामियां इस बार दुरुस्त कर ली गयी । मरीजों को बाहर रेफर करने की, गंदगी के अंबार आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।

उन्होंने पुरुष प्रताड़ना के सवाल के जवाब में कहा कि जो महिलाएं ऐसा कर रही उनमें न भारत के संस्कार है न ही संस्कृति। भारत की महिलाएं अत्याचार सहती है अत्याचार करती नहीं। कुछ महिलाएं पुरुष की बराबरी करने के लिए ऐसा कदम उठती है उन मामलों में जांच की जाती है । उन्होंने एक गैर जनपद की घटना का उदाहरण देते हुए बताया कि एक महिला पति की हत्या में जेल में बंद है जब उस महिला से मुलाकात की तो पता चला कि उसका पति उसे कई वर्षों से कमरे के अंदर बांध कर रखता था। इसलिए आवेश में आकर उसने अपने पति की हत्या की।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण चल रहा है, उत्तर प्रदेश में बेटियां पल रही, बेटियां बढ़ रही, बेटियां बच रही है। आज यूपी में महिला पुरुष सभी सुरक्षित है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

Next Story

मतदाता कोई छूट ना पाये कार्यकर्ता घर घर जायें : सुधीर सिंह

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को