अरविंद यादव हत्याकांड

अरविंद यादव हत्याकांड का नामजद आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

झांसी । बुंदेलखंड में झांसी के सीपरी बाजार थानाक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में अरविंद यादव हत्याकांड का नामजद आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

अरविंद यादव हत्याकांड

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आठ सितंबर को पुरानी रंजिश के चलते सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव निवासी अरविंद यादव की हत्या को अंजाम देने के नामजद आरोपी संजय और उसके दो साथियों भान सिंह और कमल सिंह को गुरूवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ में संजय पैर में गोली लगने के कारण घायल हुआ जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके दो साथियों को घेराबंदी कर शिकंजे में लिया गया।

एसपी सिटी ने बताया कि आठ सितंबर को हुई घटना के संबंध में अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अरविंद हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी के रूप में रिंकू यादव की पहचान हुई थी जिसने संजय सहित अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में घटना के बाद से ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया था।

इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अरविंद यादव हत्याकांड का नामजद आरोपी अपने दो साथियों के साथ लकारा पुलिया पर मौजूद है, इस सूचना पर जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची आरोपियों ने पुलिस को देखते ही भगाने का प्रयास किया और भागते हुए उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें संजय के पैर में गोली लगी और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों को भी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। घायल संजय को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार बदमाशों भान सिंह और कमल सिंह के पास से एक तमंचा , कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया।

गौरतलब है कि पुरानी रंजिश के चलते आठ सितंबर को भोजला गांव निवासी अरविंद यादव की दिन दहाड़े हत्या कर दी गयी थी। बीच बाजार दिन दहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में हडकंप मच गया था और पुलिस की कार्यशैली भी सवालिया निशानों के घेरे में आ गयी थी। घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया तथा अब तीन की गिरफ्तारी और की गयी है लेकिन इस मामले में मुख्य आरोपी रिंकू यादव अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। हालांकि पुलिस ने जल्द से जल्द रिंकू को भी सलाखों के पीछे पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहरायी है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

राज्य कर विभाग ने किया जीएसटी 2.0 जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

Next Story

दो समुदायों के बीच पोस्टर वार का विवाद पहुंचा झांसी

Latest from बुंदेलखंड

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)