केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय

झांसी के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में होने जा रहा है तीन दिवसीय भव्य किसान मेले का आयोजन

//

झांसी।  बुंदेलखंड के झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 14-16 फरवरी के बीच तीन दिनों तक चलने वाले भव्य किसान मेले और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है ,जिसमें किसानों को कृषि के क्षेत्र में होने वाले  नूतन प्रयोगों और तकनीकी विकास की जानकारी तो मिलेगी ही बल्कि वह कृषि वैज्ञानिकों से संवाद भी कर पायेंगे।

 केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय

यहां विश्वविद्यालय सभागार में गुरुवार को इस संबंध में पत्रकारों को विस्तार से जानकारी देते हुए कुलपति डॉ़ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि  इस बार आयोजित होने जा रहे किसान मेले की थीम  “ जलवायु-समावेशी कृषि ” रहेगी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही शिरकत करेंगे। इनके अलावा  स्थानीय सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम की शोभा बढायेंगे।
 मेले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से लगभग 10 हजार किसानों के आने का अनुमान है इसके साथ साथ छह कृषि विश्वविद्यालय और   भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 14 संस्थान , छह कृषि विश्वविद्यालय, 50 निजी कंपनिया और एनजीओ हिस्सा लेंगे।
 केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय
कुलपति ने कहा “ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक बुंदेलखंड क्षेत्र की जलवायु के अनुसार फसलों को विकसित करने में प्रभावी रूप से काम कर रहे हैं और इतना ही नहीं हमारे वैज्ञानिक किसानों को उनके खेत पर तकनीक और उन्नत बीज भी मुहैया करा रहे हैं। विश्वविद्यालय में सफल तरीके से पॉलीहाउस खेती की जा रही है और हमारे वैज्ञानिक, क्षेत्र के किसानों को उनके खेत पर ही इस खेती को अपनाने में जरूरी सहायता मुहैया करा रहे हैं। ”
कृषि तकनीक का प्रदर्शन, प्रक्षेत्र भ्रमण, पशु प्रदर्शनी और किसान संगोष्ठी इस मेले का विशेष आकर्षण रहेंगे।  मेले में जलवायु समावेशी कृषि प्रणाली और श्रीअन्न पर दो थीमेटिक पवेलियन सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के स्टॉल भी रहेंगे।
उन्होंने  सभी से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा “ इस तीन दिवसीय मेले के जरिए विश्वविद्यालय किसानों और खेती के क्षेत्र में हो रहे नूतन प्रयोगों और तकनीकों को सीधे किसानों के संपर्क में लाने के एक प्रभावी माध्यम के रूप में काम करेगा।”
 वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

समतावादी समाज के पक्षधर थे, संत रविदास: प्रदीप जैन आदित्य

Next Story

बुंदेलखंड को प्राकृतिक खेती का हब बनाना सरकार की मंशा: सूर्य प्रताप शाही

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)