ट्रक का टायर फटा

झांसी: ट्रक का टायर फटा , लगी भीषण आग

/
झांसी 01 अगस्त । झांसी जनपद में बबीना टोल प्लाजा के पास हुए गुरूवार को टायर फटने से एक ट्रक सड़क पर फिसल पर पलट गया और उसमें आग लग गयी।

पुलिस ने बताया कि ट्रक बेंगलुरू से आ रहा था और आगरा की ओर जा रहा था । रास्ते में झांसी जनपद में बबीना टोल प्लाजा के पास मार्ग में अचानक ट्रक का टायर फट गया। इस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रक में टमाटर लदे थे। ट्रक के पलटने से पूरे मार्ग पर टमाटर बिखर गये और ट्रक में भी भीषण आग लग गयी। फायर ब्रिगेड को दुर्घटना की सूचना दी गयी। दमकम की गाडियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक का चालक और क्लीनर दोनों ही सुरक्षित हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मां का दूध सर्वोत्तम आहार है: डॉ सुधाकर पांडेय

Next Story

बांध से छोड़ा गया पानी, जिलाधिकारी ने दी चेतावनी

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष