मंडलीय सेमीनार

ललितपुर:गंभीर मामलों की जांच में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी निलंबित

ललितपुर 24 जून । बुंदेलखंड के ललितपुर में संगीन मामलो की जांच लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी को पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को निलंबित कर दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नई बस्ती पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक प्रवीन कुमार गिरी को पुलिस अधीक्षक मुहम्मद मुश्ताक ने कई विवेचनाओं की जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन चौकी इंचार्ज ने लापरवाही बरतते हुए विवेचनाओं को तय समय में पूरा नहीं किया । यह भी जानकारी मिली है कि हाल ही में एक जमीनी विवाद को लेकर घटना घटित हुई थी,  जिसमें दबंगों ने अतुल कुमार जैन को सरेराह दबोच कर उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट में वह गंभीर हालत में मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

इस मामले की भी दर्ज मुकदमे की विवेचना में चौकी प्रभारी द्वारा लापरवाही की गई, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सं ,वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में 27 जून को लगेगा रोजगार मेला, होगी करियर कॉउन्सिलिंग

Next Story

18वीं लोकसभा में झांसी सीट से नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा ने ली शपथ

Latest from बुंदेलखंड

कड़ी सुरक्षा के बीच बीकेडी में शुरू हुई स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना

झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय (बीकेडी) में  प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव

error: Content is protected !!