मतदान प्रतिशत

झांसी नगर निकाय चुनाव में हुआ 53.79 प्रतिशत मतदान

/

झांसी  04 मई!  उत्तर प्रदेश नगर निकार्य सामान्य निर्वाचन-2023 में प्रथम  चरण के तहत झांसी जिले में आज 53.79 प्रतिशत मतदान हुआ।

         झांसी जिले  में एक नगर निगम, पांच नगर पालिका परिषद और सात नगर पंचायत के लिए हो रहे  मतदान के तहत जिला सूचना विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मतदान समाप्त होने के समय शाम छह बजे तक झांसी नगर निगम में 47. 19 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान नगर पालिका  परिषद बरूआसागर में 72. 68, चिरगांव में 70. 19, गुरसरांय में 68. 05,  मऊरानीपुर में 62. 99 और समथर में 69.91 प्रतिशत मतदान हुआ।

        इसके अलावा नगर पंचायत बड़ागांव में 79. 83 प्रतिशत, नगर पंचायत एरच में 77. 22 प्रतिशत, नगर पंचायत गरौठा में 69. 58  प्रतिशत, नगर पंचायत कटेरा  में 70. 85 प्रतिशत, नगर पंचायत मोंठ में 63.64 प्रतिशत , नगर पंचायत  रानीपुर में 71.15 प्रतिशत और नगर पंचायत टोडी फतेहपुर में 78.49 प्रतिशत  मतदान हुआ है।

       इस चुनाव में नगर निगम को छोड़ नगर पालिका परिषद  और पंचायतों में बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान हो रहा है। शाम छह बजे तक मतदान समाप्त होने तक  बैलेट पेपर से होने वाले मतदान का प्रतिशत 69. 00 रहा।

मतदान प्रतिशत

        इस दौरान  जिले के आला अधिकारी लगातार क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए लगातार क्षेत्र में घूमते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी रविंद्र कुमार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षण (एसएसपी) राजेश एस ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मतदान केंद्रों का भ्रमण करते हुए मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। अतिसंवेदनशील बूथ सरस्वती इण्टर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय अलीगोल एवं वीरेन्द्र सहाय पब्लिक स्कूल लक्ष्मनगंज में मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने मतदाताओं से और जनमानस से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।

         तदोपरांत  नगर पंचायत बड़ागांव के मतदान केन्द्र श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज बड़ागांव का निरीक्षण किया। नगर पंचायत मोंठ के अति संवेदनशील मतदान केन्द्र आदर्श इंटर कॉलेज एवं पिंक बूथ केसीपी इंटर कॉलेज मोंठ का निरीक्षण किया एवं मतदान प्रक्रिया को देखा।  नगर पंचायत एरच के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय एरच पहुंचे इसके अलावा नगर पालिका गुरसराय के मतदान केंद्र खैर इंटर कॉलेज एवं प्राथमिक पाठशाला डीसी गुरसराय का भी निरीक्षण किया।

           जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 की सकुशल, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर जनपद झांसी के समस्त प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अधिकारी सहित मतदान प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी नगर निकाय चुनाव: दोपहर 03 बजे तक हुआ 35.48 प्रतिशत मतदान

Next Story

जालौन : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ 58 प्रतिशत मतदान

Latest from Jhansi

जाने माने समाजसेवी साहित्यकार डॉ. सुरेश चंद्र शास्त्री की मनाई गई 18वीं पुण्यतिथि

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित राजकीय संग्रहालय  में शास्त्री विश्वभारती संस्कृति शोध संस्थान द्वारा  सुप्रसिद्ध समाजसेवी