झांसी 19 सितंबर। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) आगरा के तत्वाधान में एक आयोजित एक आउटरीच प्रोग्राम में एनसीसी की यूपी गर्ल्स बटालियन झांसी के 250 कैडेट्स और झांसी के ही सैनिक स्कूल के 200 छात्रों ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में एआरओ आगरा की निदेशक भर्ती कर्नल रिश्मा सरीन ने छात्रों के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में छात्रों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उन्हें सेना में भर्ती के लिए जरूरी योग्यताओं और चयन प्रक्रियाओं के साथ साथ भर्ती को लेकर सभी प्रकार की जानकारी विस्तार से दी गयी।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन