झांसी। जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल द्वारा सरस्वती देवी माँ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शरद कुमार चौधरी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी/14 एफसी), प्रतीक त्रिपाठी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 2,65,132 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 138 वैवाहिक प्रकरण, 579 अन्य सिविल वाद, 9823 अन्य वाद निस्तारित किये गये, 7501 शमनीय आपराधिक वादों का निस्तारण कर 5,39,980/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
जनपद के विभिन्न राजस्व/दाण्डिक न्यायालयों द्वारा 152 राजस्व वाद, 1019 आपराधिक वाद, 10199 विद्युत उपभोक्ता वाद, 130 श्रम विवाद, 77334 जनहित गारन्टी अधिनियम वाद निस्तारित किये गये। इसके अतिरिक्त 9,04,53,278/- रूपये की धनराशि से सम्बन्धित 1455 बैंक ऋण एवं मोबाइल बिल सम्बन्धी 13 वाद प्रीलिटिगेशन वाद के रूप में निस्तारित किये गये।
